छुवा छूत मानव समाज का सबसे बड़ा कोढ़ ,मानव मानव एक समान -जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव - राष्ट्रीय निर्माण खबर

Post Top Ad

Responsive Ads Here
छुवा छूत मानव समाज का सबसे बड़ा कोढ़ ,मानव मानव एक समान -जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव

छुवा छूत मानव समाज का सबसे बड़ा कोढ़ ,मानव मानव एक समान -जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव

Share This
,समाज में छुवा छूत सबसे बड़ा कोढ़ है,परमात्मा सबको समान बना कर धरती पर भेजा है,लेकिन जो संकीर्ण विचार धरा के व्यक्ति होते है,वो समाज को तोड़ने के लिए छुवा छूत करते है,लोंगो को ऐसे मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए। और बेटा एवं बेटी को समान अधिकार मिले। उक्त बातें रविवार को नीरपुर मिडिल स्कूल में लिंग समानता पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अभी समय ऐसा है कि लड़का से ज्यादा लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आगे बढाने के पुरजोर प्रयास करेंगे। वहीं जिप सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आगे चलकर आप भी गार्जन बनेगें। इसीलिए आपलोंगों को भी अंतर को दूर करना होगा।
इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, जिप सदस्य प्रवीण कुमार, मुखिया संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुखिया संजय ने कहा कि लिंग में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में दोनों को समान अशिकार मिलना चाहिए। कोसी दलित विकास समिति के सचिव रंजन जोसेफ ने कहा कि लिंग भेदभाव, भोजन का अधिकार आदि विषयों पर लगातार काम कर रही है। वही पत्रकार अरुण वर्मा ने कहा कि लिंग भेदभाव को दूर करने की जिम्मेदारी सबों की है। मौके पर बच्चों द्वारा एकांकी का भी आयोजन किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages