जनता मालिक का हक जब तक नही दिलाऊँगा चैन से नही बैठुगा:-जिप उपाध्यक्ष खगड़िया - राष्ट्रीय निर्माण खबर

Post Top Ad

Responsive Ads Here
जनता मालिक का हक जब तक नही दिलाऊँगा चैन से नही बैठुगा:-जिप उपाध्यक्ष खगड़िया

जनता मालिक का हक जब तक नही दिलाऊँगा चैन से नही बैठुगा:-जिप उपाध्यक्ष खगड़िया

Share This
बाढ़ राहत से वंचित रखने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व निर्धारित धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प प्रतिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। खगड़िया जिले के बाढ़ प्रभावित 6 प्रखंडों के 36 पंचायत के बाढ़ राहत से वंचित परिवार को राहत सामग्री और gr राशि देने समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया। उपस्थित लोगो को संवोधित करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि बाढ़ राहत वितरण को लेकर जब प्रशासन का मनमानी का विरोध किया तो जन प्रतिनिधियों पर मुकदमा कराया गया। कहा कि अधिकारियों की मनमानी को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में महीनो से वंचित दिव्यंग पेंशन समेत अन्य पेंशन का जल्द भुगतान नहीं किया जा रहा है। धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर चांद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों का ऋण माफ़ी हो। बाढ़ पीड़ितों को बिना अनुश्रवण समिति के अनुशंसा कराये चौथम सी ओ द्वारा दिए गए गलत रिपोर्ट की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि जनता मालिक के हक दिला कर रहेंगें। कहा कि इसमें जो कुर्बानी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जिस जनता ने उन्हें चुना है। उनके हक के लिए आवाज उठाते रहेंगें। इसके लिए प्रशासन जितना केस करें। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जद यु महिला सेल के प्रखण्ड अध्यक्ष मनीषा देवी ने कही की सूबे की नितीश सरकार भी कमजोर है निक्कम्मा है ,इसी कारण जनता और जनप्रतिनिधियो का हक छिनी जा रही है। प्रमुख प्रतिनिधि सुजय कुमार संजय ने कहा कि लाभुकों को प्रशासन राहत राशि और फ़ूड पैकेट दें। चौथम प्रखण्ड के राजद अध्यक्ष ने कहा ये देश,राज्य,जिला चन्द नेताओ और चन्द पदाधिकारी की जागीर नही है,जनता मालिक का है,और अगर ये हक बिहार सरकार और उनके पदाधिकारी छीनना चाहेगी तो तो ये आंदोलन जिला से लेकर बिधान सभा तक होगी,इसलिए समय रहते 24 घण्टा के अंदर आंदोलन कारी पर जो झूठे मुकदमा चौथम थाना में दर्ज की गई है।उसे वापस  मार्कण्डेय ने कहा अगर जनता की हक लिए आंदोलन करना जुर्म है,तो ये जुर्म बार बार करूँगा।संघ के अध्यक्ष बलबीर चाँद, उपप्रमुख हिरा लाल यादव, सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि डब्लू पासवान, पप्पू मार्कण्डेय समेत अन्य जनप्रतिन्धी भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदर्शनन कर रहे आक्रोशित लोगो ने गेट पर भी प्रदर्शन किया।
 जिप सदस्य योगेंद्र सिंह, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार, आबिदा बेगम, प्रियदर्शना सिंह, पिंटू कुमार, जिप प्रतिनिधि राजेश यादव, राजो सहनी, मुखिया संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व जिप सदस्य अजित सरकार, अरुण यादव, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, मुखिया भोला चौधरी, विजेंद्र यादव, नूतन देवी, मख्खन साह सहित त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों के अलावा हजारों की संख्या में जनता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages