फरकिया का बेटा पूर्णिया में जिला का नाम रौशन कर रहा है। तभी तो खगड़िया जिला अंतर्गत पिपरा निवासी रंजीत रमन ने गंगा कोशी फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया। जिसका विधिवत शुभारम्भ खगड़िया जिला का जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, पूर्व जिप सदस्य अजित सरकार, मुखिया पप्पू मार्केंडेय, मो शमशाद आलम, कैलाश प्रसाद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता विजय पोद्दार ने किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि कोशी के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। इससे गरीब परिवारों को शैक्षिणक, समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
वही पूर्व प्रमुख नरेश बादल ने कहा कि इस ट्रस्ट से कमजोर व्यक्तियों के लिए बेहतरीन मौका है। वहीं मुखिया पप्पू ने कहा कि ट्रस्ट को मजबूत करने के लिए सहयोग किया जाएगा। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत रमण ने कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से गरीब, निःसहाय, मजबूर व्यक्तियों के लिए कार्य करेगी। उन्होंने घोषणा किया कि ट्रस्ट को सहयोग करने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को आजीवन स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे बिहार की तस्वीर बदली जाएगी। गरीब मजबूर छात्रों को पढ़ने में सहयोग करेगी। इसके लिए पूरे देश से लोंगों से सम्पर्क में हूं। मौके पर ट्रस्ट के सचिव कंचन भारती ने कही की संस्था शैक्षणिक ,आर्थिक,राजनितिक,और सांस्कृतिक स्थानीय सहयोग से विकास करेगी संस्था मौके पर शुशील कुमार शुशील,कैलाश प्रसाद सिंह,राजीव कुमार सिंह,ई0 मोहन कुमार,कुंदन कुमार विपुल,धीर नरायण पण्डित,धीरेन्द्र सिंह,सन्तोष दास,सदानन्द राय ,घोलट चौधरी, पुर्णिया के सैकरो लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment